इंडिगो की 2 उड़ानों का इंजन हवा में हुआ बंद, सुरक्षित लैंडिंग के बाद टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली कोलकाता-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में बंद होने के बाद...

Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

नई दिल्ली
कोलकाता-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में बंद होने के बाद मंगलवार को उसमें खराबी आ गई। हालांकि, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मदुरै-मुंबई उड़ान के एक अन्य विमान में आयी खराबी के कुछ घंटों के भीतर हुई। इंजन में खराबी की पहली घटना दिन में इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान में देखी गई।

देश के विमानन नियामक, डीजीसीए ने एक बयान में कहा, "इंजन 2 में खराबी आ गई और इंजन 2 में तेल चिप पाए जाने की चेतावनी आई। चेकलिस्ट के अनुसार इंजन 2 को बंद कर दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।"
 

मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में हुई तकनीकी खराबी

आपको बता दें कि मंगलवार को मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के बाद मुंबई में उतारा गया। बताया जा रहा है कि हवा में विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतार लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि विमान का इंजन हवा में ही बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिलहाल जांच चल रही है। डीजीसीए ने भी बताया कि विमान का एक इंजन हवा में बंद हो गया था।

डीजीसीए का बयान आया सामने
इंडिगो विमान वीटी-आईयूजे जो मदुरै से मुंबई जा रहा था। इस विमान के एक इंजन में हाई प्रेशर कंपन देखा गया। इंजन में तेल के दबाव की चेतावनी जारी हुई और इंजन-1 बंद हो गया। इसके बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग के लिए एटीसी से संपर्क किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग की गई।

इंडिगो ने कहा, "पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। विमान को मुंबई में ही रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद इसे परिचालन में वापस लाया जाएगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।" अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों विमान प्रैट और व्हिटनी इंजन पर चल रहे थे।