इस होली पर हम सभी प्रदेशवासी राज्य को विकास के नई ऊँचाई पर पहुँचाने का संकल्प लें : देव

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की...

इस होली पर हम सभी प्रदेशवासी राज्य को विकास के नई ऊँचाई पर पहुँचाने का संकल्प लें : देव
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। श्री देव ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र  का पर्व बताते हुए कहा कि होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं।

होली रंगों का त्योहार है, इससे जीवन में खुशी बढ़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। श्री देव ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से उमंग और आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील कर कहा कि यह पर्व लोगों के लिए सुख,शांति, समृद्धि प्रगति और विकास का संदेश लेकर आए। हम सभी प्रदेशवासी राज्य को विकास के नई ऊँचाई पर पहुँचाने का संकल्प लें।