कांग्रेस में कोई नेता हार की नहीं ले रहे जिम्मेदारी-लक्ष्मी

छत्तीसगढ़ संवाददाता सारंगढ़ भटगांव, 1 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पार्षद लक्ष्मी साहू ने कांग्रेस की करारी हार को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंदरूनी अंतर्कलह से अभी तक उभर नहीं पाई है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लोकसभा चुनाव में भी छग की जनता ने कांग्रेस को उनके किए भ्रष्टाचार, घोटाले के कारण छग से बाहर उखाड़ फेंका है। लक्ष्मी साहू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली कांग्रेस के हार की समीक्षा के लिए छग आ रहे है। कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी की वजह से पूरी तरह बिखर चुकी है। कांग्रेस पार्टी में केवल वन मैन शो चल रहा है। कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष है। लेकिन कांग्रेस में दीपक बैज की चलती ही नहीं है। यह कांग्रेस में बढ़ती अंतर्कलह को दर्शाता है और इसी के चलते दीपक बैज के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ कर उसे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में भी भूपेश बघेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से विधानसभा चुनाव में टिकट का वितरण किया और यही स्थिति लोकसभा चुनाव मे भी दिखाई दी, जब बस्तर से सांसद रहे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटा गया। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आला नेताओं को खुश करते हुए राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव तो लड़े, लेकिन जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव की तरह शिकस्त दी। कांग्रेस पार्टी में हार की जिम्मेदारी अभी तक कोई लेने को तैयार नही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपनी कुर्सी बचानी है और भूपेश बघेल अपनी साख बचाने में लगे है।

Follow this link to join my WhatsApp Group