कानूनों की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा, 22 जुलाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम और एनडीपीएस कानून पर एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एनआईए कोर्ट प्रवीण कुमार प्रधान ने विभिन्न बिंदुओं पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला का आरंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत से किया गया। इसके बाद मुख्य वक्ता द्वारा उक्त दोनों कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने विवेचना की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने रेड के पूर्व, रेड के समय और रेड के पश्चात कार्य किये जाने की जानकारी दी। इसी क्रम में विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के विषय में व्याख्यान दिया। उक्त दोनों एक्टों के मानक संचालन के संबंध में बताया। दोनों एक्टों की विवेचना के दौरान होने वाली त्रुटियों से भी सचेत कराया। इस अवसर पर डीएसपी कपिल चंद्रा, राहुल उईके, उन्नति ठाकुर, आशा सेन, अंजू कुमारी, कल्पना वर्मा, कमलजीत पाटले, गोविंद दीवान, नसर सिद्दीकी और आशीष नेताम प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कानूनों की दी जानकारी
Follow this link to join my WhatsApp Group