जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष ग्राम सभा

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 16 नवम्बर। कल शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर महासमुंद में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन को जनजातीय समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद और पिरामल फाउंडेशन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में ग्रामीण समुदाय के सदस्यए पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने भाग लिया। यह आयोजन ग्रामीण स्तर पर जनजातीय समाज की प्रगति, अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन, एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का विशेष सहयोग रहा। इन संस्थानों ने जनजातीय समुदायों की समृद्धि और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए इस अभियान का समर्थन किया और उनके सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्धता दिखाई।

जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष ग्राम सभा
Follow this link to join my WhatsApp Group