पुरानी नगर पालिका में आकार लेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:दर स्वीकृति पर परिषद करेगी निर्णय, 3 करोड़ की लागत से होना है निर्माण

धार की पुरानी नगर पालिका में जल्द ही एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आकार लेने वाला है। इसे लेकर नपा अधिकारियों ने अपनी शुरुआती तैयारी पूरी करते हुए टेंडर बुलाए हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित सालों पुराने घंटाघर सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के लिए एक निर्माण एजेंसी ने टेंडर में भाग लिया था। इसके बाद टेक्निकल और फिजिकल बीड को खोला गया। निर्माण एजेंसी से प्राप्त दरों को स्वीकृति के लिए नगर परिषद के समक्ष रखा जाना है। बैठक में स्वीकृति के बाद शासन से स्वीकृति करवाकर काम शुरू करने की तैयारी होगी। 50 दुकानों का होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
दरअसल पुरानी नगर पालिका परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण किया जाना है। पुरानी नगर पालिका परिसर में 50 दुकानों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। परिसर के तीनों तरफ दुकानें होंगी
नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां परिसर के तीनों तरफ दुकानें बनाई जानी है, साथ ही पुरानी इमारत पर मौजूद घंटाघर को सुधार कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए तीसरी बार निविदा बुलवाई गई थी। इसमें एक ही टेंडर प्राप्त हुआ। जिसकी दर स्वीकृति अब होगी। सौंदर्यीकरण होगा
यहां पुरानी नगर पालिका परिसर में स्टेटकालीन घंटाघर भी मौजूद है। जहां पर दशकों पुरानी घड़ी है। हालांकि इन दिनों घड़ी की हालत खराब है और बंद की स्थिति में है। ऐसे में 5 लाख रुपए की लागत से इसका सुधार और सौंदर्यीकरण भी किया जाना प्रस्तावित है। घंटाघर पर रोजाना राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। सीएमओ नपा विकास डवार के अनुसार पुरानी नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर प्राप्त निविदा की दर स्वीकृति के लिए परिषद की मंजूरी ली जाएगी। प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखा जाना है। जल्द ही बैठक बुला रहे है।