पार्वती इंस्टीट्यूट में बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को दी विदाई

सूरजपुर,10 अप्रैल। पार्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कैम्पस मदनपुर, सिलफिली, सूरजपुर के बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षाथियों द्वारा बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षाथियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक अशोक नाथ तिवारी, अध्यक्ष प्रमेन्द्र तिवारी, डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह टुटेजा,राकेश तिवारी (सी.ए.ओ.) एवं प्रभारी प्राचार्य प्रीति सोनी के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षाथियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अपने अनुभव और बी.एड. प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय के संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह चेयरमेन प्रमेन्द्र तिवारी के द्वारा बी.एड. के महत्ता के बारे में बताया गया और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को उनके जीवन में संयम और अनुशासन बनाये रखते हुए आगे बढ़ते रहने तथा किसी भी कार्य को पूरी ईमानदारी एवं कर्त्तव्य निष्ठा के साथ करने की बात कही। कार्यक्रम में वर्षभर की गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। साथ ही सभी शिक्षको ने अपना आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम में बी.एड. के प्रीति सोनी (प्रभारी प्राचार्य), सहा. प्राध्यापक जयमाला सिंह, उपेन्द्र कुमार रवि, संतोष कुमार रानाडे, अरूण कुमार दुबे, प्रियांशु यादव, अपराजिता कैवत्र्य, निशा गुप्ता, किरण सिंह, कंचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Follow this link to join my WhatsApp Group