बस्तर के डॉ. नवीन दुल्हानी को मिला अवार्ड

कोलकाता में 3 दिनी कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 28 जनवरी। कोलकाता में 23 से लेकर 26 जनवरी के बीच में चिकित्सकों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे इंडिया से 15 हजार से अधिक चिकित्सकों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में बस्तर जिले से गये डॉ. नवीन दुल्हानी को अवार्ड भी दिया गया। बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग के चिकित्सक डॉ. नवीन दुल्हानी को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप अवार्ड देने के साथ ही जगदलपुर एपीआई को नेशनल बेस्ट सिटी का द्वितीय पुरस्कार भी दिया गया। कोलकाता में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) की नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 23 से 26 जनवरी के बीच किया गया, इसमें बस्तर के वरिष्ठ चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीन दुल्हानी को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी। बताया जाता है कि डॉ. दुल्हानी बस्तर संभाग के ऐसे पहले डॉक्टर हैं, जिन्हें इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी है, इसके अलावा पिछले महीनों जगदलपुर में आयोजित एपीकॉन सीजी 2024 के लिए नेशनल बेस्ट सिटी का द्वितीय पुरस्कार दिया गया। डॉ. दुल्हानी ने महीनों तक हिचकी की समस्या से जूझ रहे मरीजों के इलाज पर अपना शोध भी प्रस्तुत किया। मालूम हो कि डॉ. दुल्हानी के अलावा छत्तीसगढ़ के 3 अन्य डॉक्टरों को भी इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी है।

Follow this link to join my WhatsApp Group