2 सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति

छत्तीसगढ़ संवाददाता अम्बिकापुर, 15 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को विभाग द्वारा प्रदान की गई नई दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी, साथ ही विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षकों कों अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उप निरीक्षक अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा मे ही अपनी सेवाए जारी रखेंगे।स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, पदोन्नत उप निरीक्षकों के स्वजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारी शामिल रहे।

2 सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति
Follow this link to join my WhatsApp Group