6 को अमित शाह की कवर्धा में आमसभा

भाजपा प्रत्याशी संतोष कल करेंगे नामांकन दाखिल छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 3 अप्रैल। राजनंादगांव प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मंगलवार को महाजनवाड़ी भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि 6 अप्रैल को देश के गृहमंत्री अमित शाह का कवर्धा आगमन हो रहा है। वे यहा विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह के आगमन से भाजपा के सर्वाधिक मतों से विजयी होने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि नेताओं को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो रहा है, इससे भाजपा की जीत सुनिश्चित होने वाली है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा के प्रत्याशी संतोष पांडे कल 4 मार्च को नामांकन भरेंगे, इसके लिए लखोली नाका के समीप शिवनाथ वाटिका में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की विशाल आमसभा होगी एवं रैली निकलेगी। जिसकी व्यापक तैयारियां संसदीय क्षेत्र से प्रारंभ हो चुकी है। क्षेत्र के सभी मंडलों से कार्यकर्ताओं के आगमन की सूचना प्राप्त हो रही है एवं इसके लिए मंडल स्तर पर मैराथन बैठक चल रही है। रैली एवं आमसभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य एवं प्रदेश के दिग्गज पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव का माहौल भाजपा के अनुकूल है, कवर्धा पंडरिया से लेकर मोहला मानपुर तक भाजपा के कार्यकर्ता लक्ष्य को साधने के लिए पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं, इससे भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित है, भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे 2 लाख मतों से विजयी होंगे। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही भगवान श्रीराम एवं सनातन संस्कृति पर ओछी टिप्पणी करती आ रही है तथा इसी कांग्रेस पार्टी ने कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम एवं रामायण को काल्पनिक बताया था। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे, नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवनी, मधुसूदन यादव, संजय श्रीवास्तव, भरत वर्मा, रामजी भारती, अमित चिमनानी, नीलू शर्मा, योगेश दत्त मिश्रा, अशोक लोहिया एवं अमर लालवानी उपस्थित थे।

6 को अमित शाह की कवर्धा में आमसभा
Follow this link to join my WhatsApp Group