रायसेन में विधायक ने बूथ अध्यक्षों का सम्मान:भाजपा का संगठन पर्व मनाया; डॉ.प्रभुराम चौधरी बोले-बूथ स्तर पर मजबूत होती है पार्टी की जड़ें

BJP organization festival

रायसेन में विधायक ने बूथ अध्यक्षों का सम्मान:भाजपा का संगठन पर्व मनाया; डॉ.प्रभुराम चौधरी बोले-बूथ स्तर पर मजबूत होती है पार्टी की जड़ें
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत रायसेन जिले के गैरतगंज और देवनगर मंडलों में बूथ अध्यक्षों और समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढांचे की अहम भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा पार्टी की जड़ें बूथ स्तर पर मजबूत होती हैं, और बूथ अध्यक्ष ही वह आधार हैं जो पार्टी को चुनावी और संगठनात्मक सफलता दिलाते हैं। उनके परिश्रम और निष्ठा के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है। गैरतगंज मंडल में बूथ क्रमांक 291 के प्रवीण शर्मा, 298 के कमलेश साहू, और 300 के टिंकल कीर को सम्मानित किया गया। वहीं, देवनगर मंडल में बूथ क्रमांक 231 के रंजीत धाकड़, 232 के भैयालाल अग्रवाल, 233 के सुंदर विश्वकर्मा, और 234 के आशीष श्रीवास्तव को उनके निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी गईं।