अमेरिका में पिट्सबर्ग के बार में गोलीबारी: दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल

पेन हिल्स (अमेरिका), 2 जून। उपनगरीय पिट्सबर्ग के एक बार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एलेगनी काउंटी पुलिस ने कहा कि उसने पेन हिल्स के बॉलर्स हुक्का लॉंज और सिगार बार में सुबह के वक्त हुई गोलीबारी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि रविवार तड़के तीन बजे के आसपास बचावकर्मियों को बार के अंदर एक पुरुष और एक महिला के शव मिले। इसके अलावा, सात व्यक्ति घायल भी हुए हैं। बयान के अनुसार, घायलों को क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। काउंटी पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बार के अंदर झगड़ा हुआ और कई लोगों ने गोलीबारी की। किसी संदिग्ध को हिरासत में लिये जाने की जानकारी नहीं मिली है।(एपी)

Follow this link to join my WhatsApp Group