इतकल हत्याकांड: ओडिशा-आंध्र के तांत्रिक समेत 7 गिरफ्तार, अब तक 24 गए जेल

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंटा, 20 सितंबर।सुकमा जिले के इतकल गांव में 5 कीहत्याकांड में सुकमा पुलिस ने गुरुवार को दो तांत्रिक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक मामले में 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन तांत्रिकों के कहने पर इतकल गांव में खूनी खेल खेला गया, उन्हें भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्याकांड की विवेचना में चश्मदीद गवाह स्वतंत्र साक्षी एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में शामिल अन्य 2 महिला सहित कुल 7 आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। जिसमें आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीतारामा राजू जिले के पल्लूरू कुनावरम निवासी कीकरा रमेश, ओडिशा के कोंडापल्ली निवासी सुन्नम रामा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा जादू टोना का काम करने का आरोप है। वहीं कोंटा के इतकल गांव से सलवम किट्टा, कारम सुब्बा, सलवम शांकरू, पोडिय़म रोजा और नुप्पो रामे को भी आरोपी बनाया गया है। विष्णुदेव की सरकार में आम आदमी ही नहीं पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं - लखमा इतकल गांव में 15 सितंबर को जादू-टोना के शक में हुए सामूहिक हत्याकांड की जांच करने गुरुवार को कांग्रेसियों का दल कोंटा पहुंचा। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में जांच दल दोपहर करीब 12 बजे इतकल गांव पहुंचा और पीडि़त परिवार वा चश्मदीद से मुलाकात किए। इस दौरान चश्मदीद महिला ने पूरे घटना की बारीकी से जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेसियों का जांच दल रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गया। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने प्रदेश की साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। श्री लखमा ने कहा कि 8 महीने की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गया है। आम आदमी तो दूर पुलिस कर्मी भी सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े प्रधान आरक्षक के परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया और इसकी भनक पुलिस के आला अधिकारियों तक को नहीं लगी। गांव में बैठकों का दौर चल रहा था। ग्रामीण ड्यूटी में रहे प्रधान आरक्षक मौसम बुच्चा को फोन कर बार बार गांव बुला रहे थे। लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकरी तक नहीं थी । इस दौरान रेकचंद जैन , दुर्गेश राय , लखेश्वरी बघेल व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे । भाजपा सरकार में अंधविश्वास बढ़ा - बघेल बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि भाजपा को विष्णुदेव सरकार ने अंधविश्वास बढ़ा है। जादू टोना के शक में लगातार प्रदेश में घटनाएं घट रही हैं। मामले प्रकाश ने आने के बाद भी सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम नहीं कराए जा रहे हैं। सरकार पूरी तरह बस्तर जैसे आदिवासी इलाकों में फेल हो चुकी है।

Follow this link to join my WhatsApp Group