इंदौर में 10 हजार की रिश्तव लेते ASI पकड़ाया:पारिवारिक विवाद में FIR कमजोर करने के एवज में मांगे थे 20 हजार रुपए

लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़गोंदा थाने में पदस्थ एएसआई को 10 हजार रु. की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। उसने एक पारिवारिक मामले को कमजोर करने के एवज में 20 हजार रु. की रिश्वत मांगी थी। आरोपी एएसआई का नाम गोविंदसिंह गिरवार (51) है। मामले में बसीपीपरी गांव के निवासी अनिल बारिया की पत्नी रेखा ने 21 जनवरी बड़गोंदा थाने में पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। इसकी जांच एएसआई गोविंद सिंह के पास में थी। उसने रेखा के पति अनिल से एफआईआर कमजोर करने के एवज में 20 हजार रु. की मांग की थी। इस पर अनिल ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से शिकायत की थी। इसके बाद उसे पकड़ने की तैयारी की गई। मंगलवार दोपहर को गोविंद सिंह ने अनिल को गवली पलासिया स्थित शराब की दुकान के पास रुपए लेकर बुलाया। इस पर अनिल मौके पर पहुंचा और उसे रुपए दिए। तभी वहां सक्रिय लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Follow this link to join my WhatsApp Group