कांग्रेस खत्म हो जाएगी लेकिन आरक्षण नहीं-अठावले

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायगढ़, 16 सितंबर। रिब्लिक पार्टी के नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अमरीका में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन देश में आरक्षण खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राहुल के अमेरिका में दिये गए इस बयान को लेकर हर जगह आंदोलन भी करेगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा था, ईडी के पास पूरा पेपर था वहां घोटाला हुआ था, जिस करप्शन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल नेता बने थे, उनके आंदोलन वो बहुत एक्टिव रहे। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये उन्होंने आंदोलन किया था, लेकिन दारू घोटाला जो हुआ था उसमें आम आदमी के नेताओं का संबंध था। अरविंद केजरीवाल अब बाहर आये है तो अच्छा काम करें। पश्चिम बंगाल में हुए महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कांड के संबंध उन्होंने कहा कि आज कल पूरे देश में कहीं न कहीं इस तरह की खबरे सुनने और पढऩे को मिल रहा है। ये अच्छी बात नहीं है यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बच्चियां सुरक्षित नहीं है आदमी जानवर से भी बदतर बन चुका है। ये सरकार की जिम्मेदारी नहीं है ये आम इंसान की भी जिम्मेदारी है। लोगों को इसमें ध्यान देने की जरूरत है। जो इस तरह के कार्य करते हैं उनको दो चार महीने के अंदर ही फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं कि आरक्षण खत्म होगा लेकिन आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। कांगे्रस पार्टी खत्म हो सकती है लेकिन आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा और संविधान ने जो आरक्षण दिया है, उसे किसी को धक्का लगाने का अधिकार नहीं है, किसी की हिम्मत नहीं है। राहुल गांधी ने लोकसभा में आरक्षक जाएगा करके बात कही थी। लोगों के सामने ब्लैकमेल करके उन्होंने वोट लिया था। लेकिन उन्होंने अमेरिका में जाकर आरक्षक खत्म करने की बात कही थी। जाति जनगणना के बारे में राहुल गांधी आज बात कर रहे हैं। लेकिन जब वे सत्ता में थे वे इस संबंध में कभी बात नहीं किये। केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने स्व. राजा चक्रधर सिंह की याद में मनाये जाने वाले चक्रधर समारोह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि एक आदिवासी राजा द्वारा कला को बचाये रखने के लिये जो प्रयास किये थे वो सराहनीय है और उनके परिवार के देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने इसको संरक्षित करने का प्रयास किया है। वह भी सराहनीय है।

Follow this link to join my WhatsApp Group