टीकमगढ़ में दिन का तापमान 28 से घटकर 24°C दर्ज:रात का पारा 8.5 डिग्री तक गिरा, अगले 2 दिन राहत की उम्मीद

टीकमगढ़ में शनिवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकल आई है। इससे पहले शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 28 डिग्री से घटकर 24 डिग्री और रात का तापमान 12.3 डिग्री से घटकर 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ और सर्द हवाओं में कमी मौसम विभाग ने पहले ही 24 जनवरी से दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई थी। शनिवार को सुबह से आसमान पूरी तरह से साफ है और सर्द हवाओं में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जबकि रात का तापमान 7-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों की जानकारी आगामी दो दिनों तक दिन का तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मंगलवार के बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, दो दिनों के बाद रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन इसके बाद यह बढ़कर 10 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार, इस साल जनवरी महीने में पिछले साल की तुलना में कम ठंड पड़ी है। किसान राधेश्याम यादव ने बताया कि इस बार दिन में तेज धूप और रात में ठंड पड़ने से फसलों की वृद्धि अच्छी हो रही है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण फसलों को अधिक पानी की आवश्यकता पड़ रही है।