दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ संवाददाता बीजापुर, 27 फरवरी। मंगलवार को 23 लाख के ईनामी 4 सहित 9 नक्सलियों ने नक्सल संगठन को झटका देते हुए नक्सल पंथ से तौबा कर किया था। वहीं बुधवार को दो और नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुखराम सोढ़ी उर्फ सुकडु केशकुतुल व मिलिशिया प्लाटून सदस्य नारू इरपा उर्फ नारायण निवासी बेलम नेड्रा शामिल है। सुखराम सोढ़ी नक्सल संगठन में वर्ष 2015 से सक्रिय है। वर्ष 2017, 2019, 2020 व 2021 के कई वारदातों में शामिल रहा है। वहीं नारू इरपा वर्ष 2021 से नक्सल संगठन में सक्रिय है। सरेंडर करने वाले उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 - 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि नगद दी गई।

दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
Follow this link to join my WhatsApp Group