नक्सली गढ़ में प्रशासन की पहुंच, सडक़ का होगा निर्माण

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा, 20 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कटेकल्याण विकासखंड के दुर्गम गांव मारजूम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मारजूम, चिकपाल एवं परचेली ग्राम पंचायत का दोपहिया वाहन के माध्यम से सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों सहित स्कूल-आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सर्वप्रथम परचेली के युवा सेंटर एवं निर्माणाधीन पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण कर पुस्तकालय में कंप्यूटर के द्वारा युवाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण एवं युवा सेंटर में जिम सामग्री उपलब्ध कराते हुए मैदान में सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत चिकपाल से मारजूम सडक़ का गहन निरीक्षण किया। सडक़ की जर्जर दशा की वजह से कलेक्टर द्वारा दो पहिया वाहन में भ्रमण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मारजूम भीमापारा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। जहां शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही हेतु एबीईओ कटेकल्याण को निर्देश दिए गए। सडक़ का मुरमीकरण इस दौरान चिकपाल से मारजूम रोड खराब होने की वजह से सुधार हेतु मिट्टी-मुरुम कार्य करने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मारजूम में ग्रामीणजन एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा भी किया । जहां ग्रामीणों ने सडक़ मरम्मत करवाने, ग्राम में विद्युतीकरण, ग्राम में पीडीएस दुकान, सब्जी एवं फलोत्पादन, आने जाने हेतु वाहन और स्वास्थ्य केंद्र की मांग की इस पर। कलेक्टर द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम में जल जीवन मिशन के कार्य एवं विद्युतीकरण को तत्काल जांच कर दो दिवस में रिपोर्ट देने सीईओ जनपद कटेकल्याण को निर्देश दिए गए। इसके पश्चात ग्राम पंचायत चिकपाल में कलेक्टर ने ग्राम सभा में उपस्थित हुए, ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा नवीन बालक आश्रम, नवीन प्राथमिक शाला, सामुदायिक भवन, देवगुड़ी, शिक्षक आवास गृह,सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु टेंट सामग्री, खेती हेतु तारबाड़ी की मांग की गई। जिसके लिए कलेक्टर द्वारा जनपद सीईओ जनपद एवं विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जयंत नाहटा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Follow this link to join my WhatsApp Group