न्याय यात्रा से डरी हुई है बीजेपी सरकार-वोरा

छत्तीसगढ़ संवाददाता दुर्ग, 20 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा जिला अध्यक्ष गया पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में इनकम टैक्स भवन मालवीय नगर चौक पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन इनकम टैक्स द्वारा बिना किसी नोटिस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के अकाउंट को फ्रिज करने का कार्य किया गया, जो कि अभूतपूर्व एवं निंदनीय है। इस धरना प्रदर्शन में अपने उद्बोधन में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अरुण वोरा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार राहुल गांधीजी की न्याय यात्रा से डरी हुई है, यह जो तानाशाही रवैया है, यह दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई कि नहीं बहुत ज्यादा भयभीत है। भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अकाउंट को बिना किसी नोटिस के फ्रिज कर दिया गया है। यह एक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है, एवं यह तानाशाही रवैया दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार को संवैधानिक पदों एवं संस्थाओं का दुरुपयोग करने का लाइसेंस मिल गया है। कांग्रेस पार्टी सदैव ही देश की जनता के हित के लिए लड़ी है, और सदैव लड़ती रहेगी आज किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, जो की अन्नदाता के साथ में अन्याय है उनकी केवल एक ही मांग है कि फसलों पर एम एस पी मिले जो कि उनका हक है। जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि जैसे ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक घोषित किया इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार भयभीत हो गई। इस धरना प्रदर्शन में मनसंचालन प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने किया कार्यक्रम में अरुण वोरा, गया पटेल ,राजेंद्र साहू ,आरएन वर्मा, परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ,नासिर खोखर,अनूप वर्मा, दीपक जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर ,अश्वनी जांगडे एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow this link to join my WhatsApp Group