बचेली पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ

सतीश प्रेमचंदानी बने उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ संवाददाता बचेली, 7 मार्च। बचेली नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं 18 वार्डों के पार्षदों ने शुक्रवार को शपथ ली। नगर के पालिका बस स्टैंड में आयोजित शपथ समारोह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमल किशोर ने नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू जायसवाल व पार्षदो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, एनएमटीसी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर श्रीनिवास राव मद्दी, चित्रकूट पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, तहसीलदार जीबेश शोरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्णाराव मौजूद रहे। वहीं सतीश प्रेम चंदानी उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। राजू जायसवाल ने सभी जनता का आभार जताते हुए कहा कि आज मंै इस पद पर हूं, उसके लिए बचेली की जनता का धन्यवाद देता हूं। नगर का विकास करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर सतीश ने भी जनता के प्रति आभार जताते सभी व्यापारियों, एनएमडीसी अधिकारी कर्मचारियों व नगर की जनता का धन्यवाद दिया। अपने वार्ड के साथ नगर के विकास में सहयोग करूंगा। सभी वार्ड पार्षदों में लक्ष्मी दीना सिंह ठाकुर, सलीम रज़ा उस्मानी, हरीश शर्मा, झिलकी नाग, विजय भोगामी, दीपक सरकार, विलासिनी नाग, संजीव साव, अप्पु कुंजाम, रीना डाकुआ, मनोज साहा, बीना साहु, सतीश प्रेमचंदानी, किरण जायसवाल, सुनील गाइन, धनंिसह नाग, श्यामलाल सेठिया, सावित्री आचार्या ने शपथ ली। पूर्व पालिकाध्यक्ष पिंटूराम उईके, मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील साहु, महेन्द्र अधिकारी, निलेश पाटले, पूर्व पार्षद गीतांजलि जायसवाल व अन्य आम जनता की उपस्थिति रही।

Follow this link to join my WhatsApp Group