बाढ़ में फंसे नपं अध्यक्ष को बचाव टीम ने निकाला

छत्तीसगढ़ संवाददाता कांकेर, 9 सितंबर। कांकेर जिले के अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष नदी की बाढ़ में फंस गए। बाद में सीएम विष्णुदेव साय के हस्तक्षेप के बाद तत्काल रेस्क्यू टीम वहां पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने सीएम और सांसद भोजराज नाग व विधायक विक्रम उसेंडी के प्रति आभार प्रकट किया। अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की बोलेरो नदी में बह गई। घटना कोयलीबेड़ा से पखांजूर मार्ग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग समेत गाड़ी में 4 लोग सवार थे। कोयलीबेड़ा के परतापुर के पास माहला नदी को पार करने के दौरान हादसा हुआ। लगभग दो सौ फीट आगे बहकर एक पेड़ के सहारे पकडक़र सुरक्षित थे, साथ में ड्राईवर भी सुरक्षित है। मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों व स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी को सकुशल रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी भी मौके पर पहुंचे है।

Follow this link to join my WhatsApp Group