युगांतर की नृत्य शिक्षिका अमिषा का सम्मान

राजनांदगांव, 28 जुलाई। युगांतर पब्लिक स्कूल की नृत्य शिक्षिका अमिषा सोनी को पीईएससी प्रयास एंटरटेनमेंट नागपुर संस्था द्वारा कत्थक नृत्य के लिए सर्वश्रेष्ठ आर्टिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध नृत्यांगना व फिल्म अभिनेत्री सुधा चन्द्रन (नाचे मयूरी फिल्म फेम) के मुख्य आतिथ्य में प्रदान किया गया। इस संदर्भ में अमिषा ने बताया कि उन्होंने कई राज्य और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी जीते हैं। उन्हें युगांतर के प्राचार्य तथा प्रबंध समिति सदा प्रगति करने प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने गुरू स्व. मेधा घाटे तथा उनकी सुपुत्री गुरू डॉ. अपूर्वा जोशी से विगत 15 सालों से नृत्य की बारीकियां सीखी है। यह उसी का सुखद परिणाम हैं। उल्लेखनीय है कि संस्कृति व कला के क्षेत्र में युगांतर के कई कलाकारों ने अद्भुत प्रदर्शन किया है व आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे। इन कलाकारों ने अपनी कला के जरिये अपने विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। इसी कड़ी में अमिषा सोनी सशक्त नृत्यांगना के रूप में प्रतिस्थापित हुई है। इस अवसर पर उन्हें विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मधु पी. चौधरी, चेयरमैन विनोद सदानी, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह सहित युगांतर परिवार ने बधाई दी है।

Follow this link to join my WhatsApp Group