वन विभाग की दबिश, दो घरों से अवैध सागौन जब्त

छत्तीसगढ़ संवाददाता बीजापुर, 24 अगस्त। नगर के दो घरों में दबिश देकर वन विभाग ने अवैध रूप से पाये गये सागौन के फर्नीचर को जब्त किया हैं। जब्त की गई सागौन की कीमत छप्पन हजार रुपये आंकी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के कुछ जगहों में सागौन के अवैध फर्नीचर बनाया जा रहा है। इसके बाद वन मंडलाधिकारी बीजापुर के मार्गदर्शन में चार टीम बनाई गई। उप वनमंडकाधिकारी द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया। इसके बाद बीजापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी व अमले के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें दो जगहों पर अवैध सागौन लकड़ी पाई गई। बीजापुर वन परिक्षेत्र अशोक द्विवेदी ने बताया कि छापा मार कार्यवाही में अमानपारा के सुनील शर्मा के यहां से 37 नग सागौन जो 0. 630 घनमीटर है। जिसकी कीमत 45840 रुपये है। वहीं शांतिनगर के कन्हैया दुर्गम के यहां से 10 नाग सागौन जो 0.189 घनमीटर है। जिसकी कीमत 10280 रुपये है। दोनों जगहों से कुल 56120 रुपये के सागौन से बने अवैध फर्नीचर को वन अमले ने जब्त किया हैं। बीजापुर सामान्य वन मंडल के बीजापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक द्विवेदी ने बताया कि वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में व उप वनमंडलाधिकारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर नगर के चार जगहों पर दबिश देकर छापा मार कार्यवाही की गई थी। रेंजर अशोक द्विवेदी ने बताया कि दोनों का पीओआर काटा गया हैं। उन्होंने बताया कि जब्त की गई सामग्री डिपो में लाकर रखा गया हैं।

Follow this link to join my WhatsApp Group