'श्य्वेयिंग 601' ने चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान के सभी उड़ान मिशन पूरे किए

बीजिंग, 2 मार्च । चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान से मिली खबर के अनुसार, चीन के पहले ध्रुवीय फिक्स्ड-विंग विमान श्य्वेयिंग 601 ने इस अभियान के सभी मिशन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और अंटार्कटिका छोड़ने की प्रक्रिया में है। बता दें कि चीनी भाषा में श्य्वेयिंग का अर्थ स्नो ईगल है। बताया गया है कि मौजूदा अभियान में श्य्वेयिंग 601 ने कुल 44 उड़ानें भरीं और सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनमें से, श्य्वेयिंग 601 ने अंटार्कटिक अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक समिति द्वारा शुरू की गई अंटार्कटिक बर्फ की चादर पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग रिंग परियोजना के हवाई सर्वेक्षण मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसने पूर्वी अंटार्कटिका में चीन के चोंगशान स्टेशन और बेल्जियम के प्रिंसेस एलिज़ाबेथ स्टेशन के बीच बर्फ की चादर के तट पर महत्वपूर्ण डेटा अंतराल भरा। इसके अलावा, मौजूदा अभियान के दौरान, श्य्वेयिंग 601 ने पूर्वी अंटार्कटिका के अभियान में निरीक्षण दल की अभियान गतिविधियों के लिए कर्मियों और सामग्रियों का परिवहन और आपातकालीन सहायता सेवाएं भी प्रदान की और अंटार्कटिका के अंदर और बाहर कुछ अभियान सदस्यों की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग किया। बता दें कि श्य्वेयिंग 601 ने चीन के 32वें अंटार्कटिक अभियान के दौरान अंटार्कटिका की अपनी पहली यात्रा की, जिसने विमानन युग में प्रवेश करने वाले चीन के अंटार्कटिक अभियान की शुरुआत को भी चिह्नित किया। श्य्वेयिंग 601 विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक अवलोकन उपकरण ले जा सकता है और तेजी से परिवहन, आपातकालीन बचाव और विमानन वैज्ञानिक सर्वेक्षण जैसे कार्य कर सकता है।(आईएएनएस)

Follow this link to join my WhatsApp Group