सीएम आज अंबिकापुर में, भाजपा के रोड शो व आमसभा में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर,6 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 फरवरी को अंबिकापुर में भाजपा के रोड शो व आमसभा में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा के रोड शो और आमसभा में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर नगरीय निकाय चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम जनता से वोट अपील भी करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का मिनट टू मिनट निम्न कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री का गुरुवार को 2 बजे दोपहर, पी.जी. कॉलेज हेलीपैड पर आगमन होगा। समय 2.15 बजे दोपहर पुलिस कन्ट्रोल रूम से रोड शो का शुभारम्भ करेंगे। समय 2.25 बजे दोपहर, गुरुनानक चौक पर स्वागत, 2.35 बजे दोपहर, महामाया चौक पर स्वागत, 2.50 बजे दोपहर, संगम चौक पर स्वागत 3. 05 बजे दोपहर, महाराजा गली के पास स्वागत । 3.20 बजे अपरान्ह घड़ी चौक में आमसभा होगी। शाम 4 बजे अपरान्ह गांधी चौक (गांधीनगर) में आमसभा होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा भाजपा प्रत्याशियों से मुख्यमंत्री के अंबिकापुर के रोड शो व आमसभा को ऐतिहासिक रूप से पूरी ताकत व क्षमता के साथ सफल बनाने की अपील की है।

Follow this link to join my WhatsApp Group