समाज की महिलाओं में हो सेवाभाव - पाटिला

राजनांदगांव, 15 मार्च। जिला सतनामी सेवा समिति पं.क्र. 5041 राजनांदगांव के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में 13 मार्च को प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन मिनीमाता सांस्कृतिक भवन में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ. रेणुका गहने व अध्यक्षता धनेश पाटिला ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. माधुरी खुंटे, चैनदास बांधव, शोभाराम बघेल, सूर्यकुमार खिलारी, डॉ. पीडी सोनकर शामिल थे। इस अवसर पर समाज के महिलाओं को महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं शाल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रेणुका गहने ने अपने उदबोधन में महिलाओं को बधाई दी। अध्यक्षता करते धनेश पाटिला ने कहा कि समाज की महिलाओं में हो मिनीमाता की तरह सेवा भाव, तभी समाज में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जीपी रात्रे ने किया। उक्त जानकारी जिला सतनामी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी तामेश्वर बंजारे द्वारा दी गई।

समाज की महिलाओं में हो सेवाभाव - पाटिला
Follow this link to join my WhatsApp Group