उज्जैन पहुंचा आसाराम, बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचे:कैमरा मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

नाबालिग और महिला से रेप केस में सजा काट रहा आसाराम अब उज्जैन पहुंच गया है। जैसे ही उसके अनुयायियों को इस बात की खबर मिली, बड़ी संख्या में लोग मंगलनाथ स्थित आसाराम के आश्रम में पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम पहुंचा है। यहां उसके आने की खबर मिलने के बाद देशभर से अनुयायी आश्रम पहुंचने लगे हैं। आसाराम से मिलने की चाह में आश्रम में रोजाना एक हजार से ज्यादा लोग जुट रहे हैं। इससे पहले, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसाराम इंदौर स्थित अपने आश्रम पहुंचा था, जहां प्रवचन देते उसका एक वीडियो भी सामने आया था। इतनी सख्ती के कैमरा मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध हालांकि, आसाराम को इन शर्तों पर जमानत मिली है कि वह प्रवचन नहीं करेगा। इंदौर में उसका वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन के आश्रम में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आसाराम के सेवक आश्रम में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, कैमरा या अन्य गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी को आश्रम के बाहर अपने मोबाइल जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। आश्रम के बाहर तैनात गार्ड किसी को भी बाहर से फोटो लेने से रोक रहे हैं। उज्जैन आश्रम में आसाराम के पहुंचने की खबर के बाद, रोजाना यहां आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरान पड़े आश्रम को फूलाें से सजाया गया सांदीपनि आश्रम के पास मंगलनाथ रोड स्थित कई दिनों से वीरान पड़े आसाराम के आश्रम को विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है। मुख्य द्वार पर भी फूलों की सजावट की गई है। बड़ी संख्या में सेवक और अनुयायी सघन जांच के बाद ही आश्रम में प्रवेश कर पा रहे हैं। आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि आसाराम किसी भी अनुयायी से नहीं मिल रहा है। वह केवल अपना मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहा है। हालांकि, भक्त रोज आश्रम पहुंच रहे हैं, लेकिन आसाराम दर्शन देने के लिए भी बाहर नहीं निकल रहा है।