एसपी ने दरबार लगाकर सुनी जवानों की समस्याएं

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 2 नवंबर। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव का निरीक्षण किया। एसपी गर्ग रक्षित केन्द्र पहुंचकर क्वाटर गॉर्ड में सलामी ली। तत्पश्चात परेड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण परेड़ के दौरान एसपी ने पुलिस जवानों का टर्नआउट चेक किया। जनरल परेड में राजनांदगांव के रक्षित केन्द्र/ थाना/ चौकी/ एमटी शाखा/ डॉग स्कार्ट एवं यातायात शाखा के कुल 102 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही एमटी शाखा/वाहनों, जेल वाहन, एंबुलेंस एवं उपकरणों का निरीक्षण किया। रक्षित केन्द्र के आरमोर्री के आम्र्स एम्युनेशन को चेक किया गया। डॉग स्कॉड द्वारा भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया गया। परेड के पश्चात एसपी गर्ग ने रक्षित केंद्र में दरबार लगाकर पुलिस जवानों की समस्या सुनकर निराकरण करने का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी मोहित गर्ग ने 29 अक्टूबर को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में जनरल परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस जवानों का टर्नआउट का निरीक्षण किया, जिन अधिकारी-कर्मचारियों का टर्नआउट साफ-सुथरा व उच्च कोटि का पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके द्वारा ईनाम दिया गया। तत्पश्चात एमटी शाखा के वाहनों जेल वाहन, एंबुलेंस, पानी टैंकर एवं उपकरणों का निरीक्षण किया गया और वाहनों का रखरखाव, अग्निसम्यक यंत्र, टूल, पर्याप्त मेंटेनेंस हेतु निर्देशित किया गया। रक्षित केन्द्र के आरमोर्री के आम्र्स एम्युनेशन को चेक किया गया। साथ ही किट स्टोर शाखा में रखे माल एवं रजिस्टर चेक किए। डॉग स्क्वॉड द्वारा अपराधी की पता तलाश व पहचान करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया गया। परेड के पश्चात रक्षित केन्द्र में एसपी मोहित गर्ग द्वारा परंपरानुसार दरबार लगाकर अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओ को सुना गया एवं उनके तुरंत निराकरण के आदेश दिए। तत्पश्चात रक्षित निरीक्षक कार्यालय एवं आसपास की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। एसपी मोहित गर्ग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, रीडर-टू-एसपी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम सहित लगभग 102 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मिलित।

Follow this link to join my WhatsApp Group