कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका

कहा प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ संवाददाता अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा घड़ी चौक पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। अम्बिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की, प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। नई सरकार के आने के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में चिंताजनक गिरावट आयी है। बलौदाबाजार, कवर्धा, सूरजपुर और बलरामपुर की हालिया घटनाएं ऐसी घटनाएं हैं, जिसमें सीधे उस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की है। कांग्रेस इस पुतला दहन के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुखिया एवं गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग रही है। पुतला दहन के दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि इस सरकार ने शांति के टापू छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि बलरामपुर सहित प्रदेश की ऐसी सभी घटनाएं जिसमें पुलिस कर्मियों की बर्बरता स्पष्टत: उजागर हो रही है, की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के माध्यम से जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का बड़ा कारण प्रदेश में प्रशासनिक तौर पर अनुभवहीन लोगों का सत्ता सम्हालना है। प्रदेश के मुखिया और गृहमंत्री को चाहिये कि वे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर ऐसे व्यक्ति को शासन सम्हालने दें जो कि शासन व्यवस्था को सम्हालने में सक्षम हो। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार डबल इंजन की कठपुतली सरकार है। यह सरकार बस उपर वाले इंजन के संकेत पर उनके पूंजीपति मित्रों का हितसंवर्धन कर रही है। इस दौरान अतुल तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रमोद चौधरी, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, आशीष वर्मा,गुरुप्रीत सिद्धू, अशफाक अलि, अजय सिंह, आलोक सिंह, सतीश बारी, शुभम जायसवाल, नितिश चौरसिया, चंद्र प्रकाश सिंह, राजनीश सिंह, विकास गुप्ता, लवकेश पासवान, दिलिप धर, रामू घोष, विधान राय, निखिल विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, आतिश शुक्ला, दिनेश शर्मा, मो0 इमरान, फैसल सिद्धकी, अमित सिंह, मिथुन सिंह, आशीष शील, रोशन कन्नौजिया, परवेज आलम गांधी आदि मौजूद थे।

Follow this link to join my WhatsApp Group