कोण्डागांव विधायक ने किया सामुदायिक भवन और बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 अक्टूबर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कोपाबेड़ा वार्ड में विकास कार्यों के तहत सामुदायिक भवन और बाउंड्रीवॉल निर्माण का भूमिपूजन किया।
विधायक लता उसेंडी ने कहा, सामुदायिक भवन और खेल मैदान का विकास क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी बेहतर जगह उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, पार्षद अंकुश जैन, संतोष पात्रे और भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भी विधायक लता उसेंडी का आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की।
ज्ञात हो कि कोपाबेड़ा में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके अलावा, पोल्टू चौधरी के घर के पास स्थित कृष्ण मंदिर परिसर में भी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।
नगर में खेल सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से डीएनके मैदान में 5 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए भी भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। यह बाउंड्री वॉल खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगी और मैदान के संरक्षण में मददगार साबित होगी।