पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक आज बस्तर में

जगदलपुर, 22 अगस्त।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक 23 अगस्त शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जगदलपुर में आयोजित सदस्यता अभियान कि कार्यशाला में शामिल होंगे। इस मौके पर श्री कौशिक ने बताया कि यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण हो पा रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी की सदस्य संख्या में वृद्धि करना है, बल्कि प्रदेश व देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना हम सभी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आमजनों को पूर्ण विश्वास है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है।

पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक आज बस्तर में
Follow this link to join my WhatsApp Group