भारत के साथ ‘विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के प्रति रूस प्रतिबद्ध है: राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को, 15 अगस्त। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को भारत को उसके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति मॉस्को की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुतिन ने अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक बयान में कहा, 77 वर्षों के स्वतंत्र विकास के दौरान आपके देश ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सफलताएं हासिल की हैं और वैश्विक पटल पर उच्च प्रतिष्ठा अर्जित की है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से एक बयान में कहा, हम भारत के साथ विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि मॉस्को में हमारी हालिया वार्ता के बाद हुए समझौतों के लगातार क्रियान्वयन से बहुआयामी रूस-भारत सहयोग के विकास में योगदान मिलेगा। यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को समाप्त करने का उपाय खोजन के लिए नए वैश्विक प्रयासों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने के लिए मोदी के यूक्रेन की राजधानी का दौरा करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।(भाषा)

Follow this link to join my WhatsApp Group