मंदसौर में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठंड:न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचा, अभी हल्की सर्दी का एहसास

नवंबर की शुरुआत के साथ ही शीत ऋतु अपना रंग दिखाने लगी। रात से लेकर सुबह तक गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिन में गर्मी का मौसम बना हुआ है। नवंबर में ठंड और गर्मी का ट्रेंड भी रहता है। इधर जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में सिस्टम की एक्टिविटी कम रहेगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक्टिव होने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया की वजह से कहीं-कहीं बादल या बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। 15 नवंबर से और बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर से ठंड का असर तेज होगा। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है। हालांकि, दिन में गर्मी का असर दूसरे सप्ताह तक बना रहेगा। इसके बाद पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। उत्तरी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट होगी।

Follow this link to join my WhatsApp Group