70 किलो गांजा समेत यूपी के 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव/केशकाल,19 फरवरी। पुलिस ने 2 मामले में 70 किलो गांजा समेत 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशकाल थाना, विश्रामपुरी चौक, बटराली चौक एवं दादरगढ़ कैम्प के सामने चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है। परिणामस्वरूप केशकाल पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार 2 सफलताएं प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोंडागांव की ओर से एक ग्रे रंग की कार में अवैध गांजा बिक्री के लिए केशकाल की ओर आ रही है। सूचना पर केशकाल पुलिस ने थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाया। मुखबिर के बताए निशान कार क्रमांक यूपी 16 एएल 1465 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 41.380 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 लाख 13 हजार 800 रुपए बरामद किया गया। मौके से आरोपी अनिल कुमार गाजियाबाद उ.प्र. को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दूसरे प्रकरण में 19 फरवरी की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोंडागांव की ओर से एक सफेद रंग की कार में अवैध गांजा बिक्री के लिए केशकाल की ओर आ रही है। सूचना पर केशकाल पुलिस ने थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाया। मुखबिर के बताए कार क्रमांक यूपी16 बीजे 8402 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 28.905 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 2 लाख 89 हजार 050 रुपए बरामद किया गया। मौके से आरोपी सरफराज हुसैन मुरादाबाद उ.प्र. को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

70 किलो गांजा समेत यूपी के 2 गिरफ्तार
Follow this link to join my WhatsApp Group