नारी शक्ति के सशक्तिकरण में राष्ट्र की प्रगति-शिवरतन

छत्तीसगढ़ संवाददाता भाटापारा, 7 मार्च। उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने बुधवार को नगर भवन भाटापारा में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रवण करते हुए उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिवरतन शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही राष्ट्र की सर्वांगीण प्रगति निहित है। भाजपा एवं मोदी सरकार नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। नारी शक्ति की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण मोदी जी की गारंटी है। देश के नीति निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में,भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसे अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ है जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से देश की समस्त महिलाओं को लाभान्वित करते है। हमारा देश नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन और नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर बढ़ रहा है। मोदीजी द्वारा प्रारंभ की गईं जनहितैषी योजनाओं से महिलाएं आज नित नवीन कीर्तिमान रचते हुए देश की प्रगति को गति दे रही हैं। शिवरतन शर्मा ने कहा कि 9 जनवरी को भाजपा ने देश में नारीशक्ति वंदन अभियान शुरू किया था, मोदी जी ने अपने 10 सालों के कार्यकाल में अनेकों महिला केंद्रित योजनाओं के माध्यम से भारतीय नारी शक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया है। आज हमारी माताएं और बहनें न सिर्फ अपने परिवारों के लिए बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, हम सभी सशक्त समाज और विकसित देश की दिशा में काम करने लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वर्तमान में 28 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी,भाजयूमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु,आशिष जायसवाल, महाबल बघेल, नगर पालिका अधिकारी अजय लाल बहादुर,योगेश अंनत, राजा कामनानी, पुरुषोत्तम यदु, गोवर्धन डहरिया, आशिष टोडर, सतीश साहू, मोहम्मद हारून, नारायण साहू, सलीम खान, नीरा साहू, आयशा खान, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Follow this link to join my WhatsApp Group