जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर देशमुख का स्वागत

District Head

जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर देशमुख का स्वागत
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

छत्तीसगढ़ संवाददाता दल्लीराजहरा, 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा व टिकेन्द्र साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत चिखलाकसा अटल चौक में भारी सख्या के साथ भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रभारी पवन साहू, नगर पालिका दल्लीराजहरा प्रभारी संतोष अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ देवलाल ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र माहला का योगेन्द्र सिन्हा, नगरपंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया एवं भाजपा कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत। भव्य स्वागत देखते हुए चेमन देशमुख ने इसी प्रकार उत्साह से पार्टी के हित मे कार्य करने की सलाह दी चाहे टिकट किसी भी प्रत्याशी को मिले हमें ऐसी ही एकजुटता का परिचय देने की बात कही। आगामी नगर पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव को देखते हुए पार्षदों एवं अध्यक्ष पद के दावेदारों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की।