स्कूल में विवेकानंद जयंती व वार्षिक उत्सव
Vivekananda Jayanti in school

छत्तीसगढ़ संवाददाता भाटापारा, 16 जनवरी। ग्राम कुम्हारी में विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विवेकानंद जयंती एवं वार्षिक उत्सवमनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण चरण पटेल जिलाध्यक्ष राजस्व ग्राम पटेल संघ जिला बलौदाबाजार, काशीराम पटेल पूर्व प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरी, एवं रोहित लाल पटेल ( शिक्षक) पूर्व माध्यमिक विद्यालय खपरीडीह एवं आशीष पटेल प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन को भामाशाह सम्मान 2025 से नवाजा गया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक गीत सुवा, करमा, ददरिया,बस्तरिहा आदि लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम चौहान पूर्व सहायक विकास खंड शिक्षाधिकारी कसडोल, एस. पी . साहू पूर्व प्राचार्य गिधौरी, वेदान्ता स्कूल परिवार गिधौरी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रामवासियों ने कार्यक्रम का आनंद लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।