जनपद की सामान्य सभा से जिम्मेदार अफसर नदारद, जनप्रतिनिधि आक्रोशित

छत्तीसगढ़ संवाददाता कुरुद, 19 अक्टूबर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर जनपद पंचायत कुरुद में सामान्य सभा की बैठक हुई, जिसमें जिम्मेदार अधिकारी अपने अधिनस्थों को भेज खुद कलेक्टर को रिपोर्ट देने में लग गए। पर्याप्त विभागीय जानकारी नहीं मिलने से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने इसे प्रशासनिक मनमानी बता विरोध जताया। बैठक में एक बार फिर जल जीवन मिशन के कामों की जांच करने समिति बनाई गई है। शुक्रवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू की अध्यक्षता में शुरू हुए सम्मिलन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। सुनील गायकवाड़ ने सिविल अस्पताल में जरुरी दवाओं की कमी का मुद्दा उठाया। जंगल विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी से अवैध वृक्षों की कटाई एवं पौध रोपण में खर्च राशि का हिसाब मांगा गया। लेकिन संबंधित अधिकारी जानकारी नहीं दे सके। क्षेत्र की बदहाल सडक़ों मरम्मत नहीं होने से आक्रोशित सदस्यों ने लोकनिर्माण से जवाब तलब किया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति लेने की समझाइश विधुत विभाग को दी गई। कृषि, महिला बाल विकास, आरईएस, मतस्य, जल संसाधन विभाग की योजनाओं की ठीक ठाक जानकारी नहीं मिलने से कुछ सदस्यों को बैठक बेनतीजा लगी। पीएचई द्वारा जेजेएम के आधे अधूरे कार्यों की जांच करने तीन सदस्यी टीम बनाई गई। बैठक में उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, परमेश्वरी साहू, रविन्द्र साहू, चन्द्रलता कोसले, पदमा साहू,पुरूषोत्तम सिन्हा, हुमेन्द्र गजेन्द संतोष साहू, गजेन्द्र साहू, थानूराम साहू, गीता ध्रुव, तामेश्वरी धरमिन साहू, लोकेश साहू, पुरूषोत्तम साहू, दुलेश्वर ध्रुव, टिकेश्वरी मारकण्डे, विधायक प्रतिनिधि गौकरण साहू सीईओ बीआर वर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow this link to join my WhatsApp Group