नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मियों की हड़ताल जारी

Municipal body placement

नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मियों की हड़ताल जारी
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा,23 नवंबर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की दंतेवाड़ा इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान हड़तालीकर्मियों ने राज्य शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि विगत एक सप्ताह से नगरी निकाय कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। महासंघ की मांगों में कर्मचारियों का स्थायीयक़रण, कर्मचारियों को न्यूनतम और समय पर वेतन, कर्मचारियों के जीएफ - पीएफ का प्रदाय प्रमुख रूप से शामिल है। लेबर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष महेश स्वर्ण ने जानकारी में बताया कि राज्य शासन को इन कर्मचारियों की मांगों का त्वरित निदान करना चाहिए। जिससे कर्मचारी का हित हो सके।