राजगढ़ में तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा:मध्य प्रदेश में धार के बाद सबसे ठंडा जिला; अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Temperature in Rajgarh

राजगढ़ में तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा:मध्य प्रदेश में धार के बाद सबसे ठंडा जिला; अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

राजगढ़ जिले में तेज सर्दी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे राजगढ़ प्रदेश का धार के बाद दूसरा सबसे ठंडा जिला बन गया है। वहीं अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है। इस मौसम में यह दूसरा मौका है जब जिले में इतनी कड़ाकेदार सर्दी पड़ रही है। कुछ दिन पहले तो तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो इस साल का सबसे कम तापमान था। स्थानीय लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान महज 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान और गिर सकता है। इससे जनजीवन पर और अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। ठंड से जनजीवन प्रभावित अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह और रात के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए सर्दी और भी ज्यादा मुश्किलें खड़ी कर रही है। किसानों और नागरिकों के लिए अलर्ट मौसम विभाग ने किसानों को फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए सावधान रहने की सलाह दी है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। इधर जिले में ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने ठंड से बचाव और खानपान में गर्म चीजों को शामिल करने की सलाह दी है। राजगढ़ में सर्दी का असर चरम पर राजगढ़ जिले में इस बार की ठंड ने पिछले वर्षों के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोग सर्दी के इस प्रकोप से राहत पाने की राह देख रहे हैं, लेकिन फिलहाल मौसम के और कड़ाके का संकेत दिया जा रहा है।