विदिशा में शब्द और नृत्य का समागम-2:बच्चों से लेकर युवा कलाकारों ने गायन-नृत्य की प्रस्तुतियां दीं; हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे
विदिशा में सारेगमप म्यूजिक अकादमी द्वारा आयोजित शब्द और नृत्य का समागम-2 कार्यक्रम रविंद्र नाथ टैगोर भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। इस दौरान सुर और साज की खूब महफिल सजी। नन्हें बच्चों से लेकर युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। नृत्य और गायन का ऐसा समागम शुरू हुआ जो काफी देर तक चलता रहा। कार्यक्रम में हुजूर भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सौम्या शर्मा, कुहू जोशी, समय तिवारी, हंसूजा सोनी, गतिक सोनी, नेत्रहीन गायिका अदिति चक्रवर्ती साहित अन्य नन्हें और युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गायन की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, वृंदा शर्मा, कनिष्का राठौर रिया दुबे, सोनाली रैकवार आदि नृत्य कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस कार्यक्रम में बालाघाट से आई राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना रोमा अधिकारी का नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। उनके साथ ही उनकी अकादमी के 13 कलाकारों द्वारा भी एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। गौरतलब है कि रोमा अधिकारी द्वारा नृत्य में कई राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जीते हैं। हुजूर भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यहां प्रोग्राम करने वाले कलाकार राष्ट्र नहीं विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाएं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने कलाकारों को मंच देने के लिए किए गए आयोजन की खूब सराहना की।