इक्वाडोर के एक बार में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत

क्विटो (इक्वाडोर), 12 मई। इक्वाडोर में शनिवार को एक बार में जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सांता ऐलेना प्रांत में हुई और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह हमला उसी व्यक्ति पर किया गया था जिसने आयोजन किया था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमलावर एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों में सवार थे। उन्होंने क्विटो से 185 मील (300 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में चांदुय शहर के बार में गोलीबारी की। घटना के बाद कुछ शव बार के बाहर पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं और उन पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। सांता एलेना इक्वाडोर के सबसे हिंसक क्षेत्रों में से एक बन गया है। यहां तीन बंदरगाह हैं और यहां से अक्सर मादक पदार्थें की तस्करी की जाती है। यहां के स्थानीय गिरोह कभी-कभी मेक्सिको के तस्करों के साथ भी मिलकर काम करते हैं जिसके कारण हाल के वर्षों में हत्याओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।(एपी)

Follow this link to join my WhatsApp Group