कुत्ते के हमले से मासूम सहित 3 घायल

छत्तीसगढ़ संवाददाता लखनपुर, 29 अक्टूबर। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। लखनपुर नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे सहित 3 लोग कुत्तों के हमले से घायल हो गए। कुत्ते के हमले से 4 वर्षीय आदित्य लहूलुहान हो गया था। लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कुत्ते के काटने से घायल लखनपुर के जुबेदा खातून 17 वर्ष, जुनैरा अली 9 वर्ष, लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार उपरांत अपने घर लौटे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने आवारा कुत्तों को शहर से दूर भगाने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही नगरीय प्रशासन द्वारा नगर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण हेतु आवश्यक पहल की जा रही है।

कुत्ते के हमले से मासूम सहित 3 घायल
Follow this link to join my WhatsApp Group