खैरागढ़ पीडब्ल्यूडी ईई की हार्टअटैक से मौत, कुनकुरी में अंत्येष्टि

रविवार देर शाम को घर में मिले बेहोश, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 30 जुलाई। खैरागढ़ जिले में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ललित वाल्टर तिर्की की हृदयघात के चलते मौत हो गई। रविवार देर शाम को पीडब्ल्यूडी अफसर श्री तिर्की घर में बेहोश मिले। रसोईया ने अफसर को मूर्छित हालत में फर्श पर पड़े हुए देखा, इसके बाद उसने विभाग के अन्य कर्मचारियों को सूचित किया। खैरागढ़ में उपचार के दौरान उन्हें रिफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ईई तिर्की रविवार की शाम को बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वे बीपी और शुगर से ग्रसित थे। शुगर और बीपी का लेवल बढऩे के कारण वह बेहोश हो गए। मेकाहारा के चिकित्सकों ने हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि की है। 57 वर्षीय ईई ने अक्टूबर 2022 को खैरागढ़ में ज्वाइनिंग दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर को ईई ने खैरागढ़ के रेस्ट हाउस में काफी वक्त बिताया। दोपहर को भोजन करने के बाद वह रेस्ट हाउस से सटे अपने बंगले में चले गए। रविवार को अवकाश होने के कारण कोई भी अफसर और कर्मचारी बंगले के आसपास मौजूद नहीं था। माना जा रहा है कि शाम 4 से 5 बजे के बीच अफसर को हार्टअटैक हुआ। रसोईया करीब 6 बजे खाना बनाने के लिए बंगले में पहुंचा, तब उसने अफसर को जमीन पर पड़े हुए देखा। बताया जा रहा है कि वे जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले हैं। वह खैरागढ़ में अकेले ही रहते थे। उनका परिवार कुनकुरी में निवासरत था। उपचार से पूर्व मौत होने के बाद मेकाहारा के चिकित्सकों ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। आज दोपहर कुनकुरी में अफसर तिर्की का ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार होगा।

Follow this link to join my WhatsApp Group