गोद लेने किया शिशु को अगवा, 3 बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता बचेली/दंतेवाड़ा 19 सितंबर। दंतेवाड़ा जिले के बचेली से 18 दिन के शिशु के अपहरण मामले में पुलिस ने अंतर जिला पुलिस समन्वय और सटीक सूचना से 4 घंटे के भीतर शिशु को ढूंढ निकाला। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने गुरुवार को बताया कि घटना में तीन आरोपी शामिल थे। इनमें आकांक्षा शर्मा उर्फ अंकू, साहिल अहमद और और दंतेश्वरी खिलो शामिल थी। रेलवे कॉलोनी निवासी पोदिया कुंजाम की पत्नी समीपवर्ती नल में पानी भरने गई थी। जब वह वापस लौटी तब तक उसका बच्चा झूले से गायब हो चुका था। प्रार्थिया द्वारा थाना बचेली में करीब 12.30 को घटना की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना की गंभीरता की वजह से पुलिस अधीक्षक गौरव राय और उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप द्वारा अंतर जिला समन्वय स्थापित किया गया। इसी कड़ी में मुख्य मार्ग की नाकेबंदी कराई गई। दंतेवाड़ा साइबर सेल की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई। अंतत: चार घंटे के भीतर बस्तर जिले मे शिशु को ढूंढ निकाला गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि घटना में शामिल महिला द्वारा शिशु को गोद लेना अपहरण की वजह बताई गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर बचेली न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गोद लेने किया शिशु को अगवा, 3 बंदी
Follow this link to join my WhatsApp Group