छतरपुर में बच्चों को आरोप-गुरुजी करते हैं गलत काम:महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ महर्षि आश्रम का मामला; गुरुजी बोले-मुर्गा बनाता हूं, डंडे मारता था

छतरपुर के महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के गुरुजी पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। इन आरोपों के बाद पुलिस भी आश्रम जांच करने पहुंची है। आश्रम में पढ़ने वाले 3 बच्चों ने शिकायत की है। इस मामले के सामने आने के बाद छतरपुर पुलिस भी रविवार की सुबह 11 बजे आश्रम पहुंची और बच्चों से बात कर रही है। पीड़ित बच्चों का कहना है कि गुरुजी उनके साथ एक महीने से गलत काम कर रहे हैं। इस मामले में आरोपित गुरुजी टीकाराम शर्मा का कहना है कि मैं बच्चों को शरारत करने पर मुर्गा बनाकर और डंडे मार कर दंडित करता हूं इसीलिए बच्चों ने किसी के कहने पर झूठी शिकायत की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है शनिवार की शाम को बच्चों ने परिजनों को बताया छतरपुर के महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के पीड़ित बच्चे ने शनिवार शाम को मोबाइल पर पिता को गलत काम होने के बारे में बताया था। इसके बाद परिजन रविवार की सुबह आश्रम पहुंचे और बच्चों से मिले। इस दौरान बच्चों ने बताया कि करीब एक महीने से उनके साथ गुरुजी टीकाराम शर्मा उनके साथ गलत काम कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने आश्रम संचालक से इसकी शिकायत की। मामला सामने आने के बाद छतरपुर थाना पुलिस भी जांच करने आश्रम पहुंची और बच्चों के बयान ले रही है। तीन बच्चों ने गुरुजी पर लगाए गंभीर आरोप गुरुजी टीकाराम एक महीने से उसके साथ गलत काम कर रहे थे। इस बात को जब मैने आश्रम में पढ़ने वाले दो अन्य दोस्तों को बताई तो गुरुजी ने उनके साथ भी गलत काम किया। वह डांट-फटकार के साथ मारपीट भी करते थे। हम लोगों के साथ गलत हरकत करते थे और करवाते थे। परेशान होकर इसकी शिकायत हमने अपने परिजनों से की और माता-पिता को बताया। शनिवार की शाम को मोबाइल पर परिजनों को शिकायत की थी। रविवार की सुबह जब वह आश्रम आए तो पूरी बात बताई। पीड़ित बच्चा आरोपी गुरुजी बोला-झूठी शिकायत की है। मैं बहुत स्टिक गुरुजी हूं। बच्चों के शरारत करने पर मुर्गा बनाकर और डंडे मारकर दंडित करता हूं। इसलिए बच्चों ने किसी के कहने पर झूठी शिकायत की है। मैं यहां पर 2005 से पदस्थ हूं, लेकिन आज तक मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगे हैं। मेरे भी 15-16 साल के बच्चे हैं। मैं ऐसा कुकृत्य कैसे करूंगा। यहां पर मैं वेद के साथ कर्मकांड पढ़ाता हूं। आश्रम प्रभारी बोले- तीन बच्चों ने की है शिकायत महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तीन बच्चों के परिजनों ने गुरुजी टीकाराम शर्मा की शिकायत की है कि इन्होंने बच्चों के साथ शारीरिक शोषण किया है। शिकायत के बाद पीड़ित बच्चों को बुलाकर पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि उनका शोषण हुआ है। प्रभारी श्रीवास्तव ने जब इस मामले में गुरुजी से बात की तो उन्होंने ऐसा कृत्य करने से मना कर दिया। इस मामले में बच्चों के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow this link to join my WhatsApp Group