प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दफनाया, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता गरियाबंद, 10 अक्टूबर। गरियाबंद पुलिस ने हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा किया। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या की थी और शव दफनाया था। पुलिस ने आरोपी महिला एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को पुनित मरकाम निवासी ग्राम ढोलसराई गरियाबंद ने थाना शोभा में अपने पुत्र रोहित मरकाम के गुम जाने के संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी और गुमने के पीछे बेटे की पत्नी सोमारी और उसके कथित प्रेमी प्रकाश कश्यप निवासी धु्रवागुड़ी के द्वारा मारकर गायब कर देने की शंका जाहिर की थी। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन व एसडीओपी बाजी लाल सिंह मैनपुर के नेतृत्व में थाना शोभा प्रभारी ने पुनित के संदेह के आधार पर रोहित मरकाम की पत्नी सोमारी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को गुमराह करने की उसने भरपूर कोशिश की, किन्तु अन्तत: जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि 15 जुलाई की दरमियानी रात को अपने प्रेमी प्रकाश कश्यप के साथ एक राय होकर पति रोहित मरकाम को जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को अपने खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया। आज से एक सप्ताह पूर्व रोहित मरकाम के कंकाल को गड्ढा से निकालकर बोरी में भरकर अपने प्रेमी के साथ बाइक से ग्राम कोदोमाली के कसहीझरण नाला में गड्डा खोदकर दफना दिये है। पुलिस पार्टी/एफएसएल टीम एवं एसडीओपी मैनपुर के घटनास्थल रवाना होकर महिला द्वारा बताये गये जगहों पर खुदाई कर शव की कंकाल को जब्त किया गया। आरोपिया महिला एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Follow this link to join my WhatsApp Group