छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 10 अक्टूबर। हर साल की तरह इस साल शहर मे इन दिनों शारदीय नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। शहर के चौक-चौराहों पर बने भव्य पंडालों में जगह-जगह मां दुर्गा विराजमान हो चुकी हंै। विद्युत झालरों की सजावट शहर में देखते ही बन रही है। नगर के समस्त दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा कलश यात्रा के साथ विराजी गई है। वहीं मंदिरों में भक्तजन हजारों की संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
शहर में बनाए गए विभिन्न पंडालों में सुबह व शाम शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ भक्तगण मां दुर्गा की आराधना में डूब गए है। नवरात्रि के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ हो गई है। नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर बुढी मांई मंदिर, बंजारी मंदिर, अनाथलय स्थित दुर्गा मंदिर, सेठी नगर स्थित दुर्गा मंदिर के साथ-साथ चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्रि प्रारंभ होते ही हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है।
वहीं आज सप्तमी के दिन से रायगढ़ शहर के ढिमरापुर, रामभांठा, बजरंगपारा, हंडी चौक, सत्तीगुडी चौक, दशरथ पान ठेला, दरोगापारा, कालीबाडी, स्टेशन चौक, जूटमिल, संजीवनी परिसर, चक्रधर नगर चौक, अंबेडकर चौक, बोईरदादर चौक, आईटीआई कालोनी, बंगाली कालोनी काली मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, चांदमारी, केवडाबाडी बस स्टैण्ड के अलावा शहर के अलग अलग मोहल्लों में आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो गई है। इसके अलावा विद्युत झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा है। शहर के दुर्गा पंडालों और देवी मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही है। इन भव्य पंडालों में भी लोग नयनाभिराम दृश्य को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
छ.ग. सामाजिक मंच ने धान की बालियों से सजाया मां का दरबार
गांजा चौक में छत्तीसगढ़ सामाजिक मंच द्वारा हर साल बेहद कलात्मक अंदाज में पंडाल तैयार किये जाये हैं, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार नई धान की बालियों और दानों से पूरे पंडाल की सजावट की जा रही है, मातारानी की प्रतिमा में पहनाये जाने वाले सभी आभूषणों में भी धान के दानों की बहुलता देखने को मिलेगी, वहीं पूजा पंडाल के आसपास का ईलाका धान की बालियों से बने झूमरों से सजा हुआ दिखाई देगा, सजावट की इस थीम को उभारने के लिए लाईट्स को भी खासतौर पर डिजाईन किया गया है। हमेशा की तरह छत्तीसगढ़ सामाजिक मंच के पदाधिकारी व सदस्य निगम के सभापति जयंत ठेठवार की अगुवाई में दुर्गा पूजा की तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। बहरहाल इस बार गांजाचौक का धान का कटोरा छत्तीसगढ़ थीम पर तैयार दुर्गा पंडाल अपने कलात्मक स्वरूप की वजह से माता के भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।