बाजार से लौट रही सवारियों से भरी ऑटो रिक्शा पलटी, 8 घायल

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 19 अगस्त। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने नेशनल हाईवे 30 पर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ऑटो रिक्शा में बाजार से लौट रही महिलाएं, बच्चे और अन्य सवार थे। घटना में आठ सवार घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस ने कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। यहां दूधमुंही बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि, आज कोण्डागांव में साप्ताहिक बाजार का दिन है। बाजार आए सभी घायल ऑटो रिक्शा से बनियागांव की ओर लौट रहे थे। रिक्शा जैसे ही कॉलेज के पास पहुंची, अचानक मवेशी के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दंपत्ति जोड़ा और उनके तीन बच्चे, जिसमें एक दुधमुही बच्ची भी शामिल है, एक युवती, एक महिला और एक युवक घायल हुए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार दुधमुही बच्ची की हालत गंभीर है, बाकी सभी खतरे से बाहर हैं। फिलहाल अभी उनका उपचार जारी है। इधर, कोतवाली पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Follow this link to join my WhatsApp Group