भिंड में 28 ​डिग्री पहुंचा अधिक तापमान:दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हाे रहा सर्दी का असर; फसलों में सिंचाई की जरूरत

भिंड जिले में फरवरी माह के बीच दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं उत्तर भारत से आने वाली हवाओं के कारण सर्दी का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह बाद जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो जाएगा। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि, मौसम में परिवर्तन के साथ देरी से बोई गई फसलों में हल्की सिंचाई करें, जिससे पैदावार अच्छी मिल सके। भिंड में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास हाे रहा है, वहीं सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है। 28 ​डिग्री रहा अधिकतम तापमान रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 ​डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल 9 फरवरी 2024 को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 2023 में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में जिले का तापमान 30 डिग्री तक जाने का अनुमान है। ऐसे में देर से बोई गई फसलें और जिन फसलों में फूल के बाद दाना बन रहा है, उनमें हल्की सिंचाई की जरूरत रहेगी।

Follow this link to join my WhatsApp Group